मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, छिंदवाड़ा जिले के विकासखंड दमुआ के अंतर्गत ग्राम बाकोडी पंचायत के अंतर्गत बिरमडोह में 12 साल के मासूम बालिका नदी में डूबने से मौत हो गई। जानकारी मिलते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई। जानकारी मिलते ही टीआई कैलाश सूर्या के अनुसार मृतिका जोशनी दर्शमा आज अपनी बकरियां चराने के लिए जंगल की ओर गई थी। तभी जंगल के करीब तवा नदी पर पानी पीने के लिए गई थी। उसी वक्त एका-एक उनका पैर फिसल गया था। और वही पानी में डूब गई जिसके पश्चात काफी देर बाद लोगों ने नदी में शव तैरता देखा। जिसके बाद परिजनों को इसकी सूचना दी गई। साथ ही परिजन और पुलिस विभाग ने मौके पर पहुंचकर शव का रेक्स कर शव निकाला गया। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।
