मध्यप्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिला से योगेश गौतम ने मोबाइल वाणी के माध्यम से सारंग जी से बातचीत किया। बातचीत में उन्होंने बताया कि पानी में लोह तत्व ,ऑर्गेनक और न जाने ऐसे कई अपशिष्ट पदार्थ आ जाते हैं, और इसी को ध्यान में रखते हुए गर्भवती महिला हो या फिर छोटे बच्चे हो यह कुपोषण का शिकार हो जाते हैं। उन्होंने बताया कि उनके क्षेत्र में पानी स्वच्छता को लेकर क्या-क्या तरीके अपनाए जाते हैं। साथ ही उन्होंने कहा की अभी के मौसम में तो पानी सही आता है लेकिन बरसात के मौसम में दूषित पानी आने लगता है, जिससे लोगों के स्वास्थ्य पर असर पड़ता है। विस्तारपूर्वक खबर सुनने के लिए क्लिक करे ऑडियो पर