मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिला से मोबाइल वाणी के माध्यम से योगेश के साथ सामाजिक कार्यकर्ता गोपालजी कोठे बता रहें हैं की निरंतर भूगर्भीय जलस्तर में कमी आ रहे हैं ।कई लोगों को अपनी प्यास बुझाने के लिए दूर-दराज क्षेत्र तक भटकना पड़ता है। स्कूल हो ,आंगनवाड़ी हो, स्वास्थ्य विभाग हो क्या यहां पर भी पर्याप्त मात्रा में जल उपलब्ध है। कई लोगों को प्यास बुझाने के लिए जल मिल पा रहा है ।और जल की कितनी उपयोगिता है। जल संरक्षण को लेकर लोगों में क्या जागरूकता है। लोग किस तरह जल संरक्षण कर सकते हैं। साथ ही जल संरक्षण में किसान किस तरीके से योगदान कर सकते हैं ।
