मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, राजस्थान ,छत्तीसगढ़ की तर्ज पर प्रदेश में भी पुरानी पेंशन बहाली की मुख्य मांग को लेकर प्रदेश के विभिन्न शासकीय विभागों के अधिकारी कर्मचारी के संयुक्त मोर्चा ने जिला कलेक्टर कार्यालय के परिसर में धरना देकर अपनी मांग की। बुलंद आवाज संयुक्त मोर्चा के बैनर पर हजारों की संख्या में सफेद टोपी लगाकर पेंशन बहाली का अधिकारियों कर्मचारियों ने समर्थन किया। इस अवसर पर 35 सूत्रीय मांगपत्र सौंपकर कर्मचारियों ने रैली निकालकर मुख्यमंत्री के नाम जिला प्रशासन को ज्ञापन दिया है। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।
