मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, सोमवार को समय सीमा की बैठक लेते हुए जिला कलेक्टर श्री सौरभ कुमार सुमन ने जिले में उचित मूल्य की राशन दुकान विभिन्न ग्राम पंचायतों की सूची तैयार करने के निर्देश दिए गए ।इन दुकानों का प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए वर्तमान में दुकान खोलने के लिए कार्य योजना सुनिश्चित की। महिलाओं के माध्यम से भी दुकानों का संचालन निर्धारित संख्या में किया जाना है। इस दिशा में भी अपेक्षित कार्रवाई करें मुख्यमंत्री राशन आपके द्वार योजना के अंतर्गत से सभी में चयन कार्य पूर्ण कर वाहन आवंटन की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण करें। और प्रशिक्षण प्रदान कर राशन का वितरण यथा शीघ्र प्रारंभ किया जाए। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।
