आवश्यक सूचना आप सभी को सादर सहर्ष सूचित किया जा रहा है कि महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय चित्रकूट जिला सतना मध्य प्रदेश से अध्ययन हेतु मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम के अंतर्गत समाज कार्य में स्नातक पाठ्यक्रम(BSW) जो मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के सहयोग से दूरवर्ती माध्यम में संचालित है ,जिसमें प्रथम वर्ष में प्रवेश हेतु आवेदन आमंत्रित हैं। इसकी सीट सीमित हैं और अंतिम तिथि 10 जनवरी है पंजीयन शुल्क मात्र ₹100 है अतः जो 12वीं पास विद्यार्थी इस पाठ्यक्रम को करना चाहे शीघ्र संपर्क करें । इस पाठ्यक्रम में मात्र रविवार के दिन कक्षाएं संचालित होंगी। BSW कोर्स एक बहुत उपयोगी और रोजगारोन्मुखी कोर्स है। सम्पर्क करें।