मध्यप्रदेश में इन दिनों त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का ऐलान किया जा चुका है। और इसी चुनावी प्रक्रिया के माध्यम से 'गांव की सरकार' बनाई जाएगी। इस को ध्यान में रखते हुए हमारा आज का विषय है "हमारा मुखिया कैसा हो" मुखिया में क्या गुण होने चाहिए, ग्रामीण विकास में एक मुखिया की क्या भूमिका होती है, साथ ही सरकार की योजनाओं का गाव में किस तरह क्रियान्वित की जाती है ,साथ ही मतदाता एक मुखिया मे किस तरह से देखता है। इन्हीं विषयों पर मोबाइलवाणी के साथ सामाजिक कार्यकर्ता राजेशजी कुमार गुज्जर ने विशेष बातचीत की।