मध्यप्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का ऐलान किया जा चुका है ।और इसी चुनाव प्रक्रिया के माध्यम से 'गांव की सरकार' बनाई जाएगी। इसी को ध्यान में रखते हुए आज का हमारा विषय है, "हमारा मुखिया कैसा हो" मुखिया में क्या गुण होने चाहिए, मुखिया की क्या विशेषताएं होनी चाहिए, साथ ही सरकार की योजनाओं को ग्रामीण विकास में किस तरह क्रियान्वित किया जा सके, क्या मुखिया चुनते समय शिक्षा का क्या मापदंड होना चाहिए, और एक मतदाता अपने मुखिया में किस तरह के के गुण देखता है। इन सभी विषयों पर आज हमारे साथ में मोबाइल वाणी पर एड. मधुकरजी गायकवाड ने जानकारी साझा की।
