तुल पकड़ रहा 15 वे वित्त आयोग अनुदान राशि का मामला जनपद सदस्यों ने दिया धरना 15 वे वित्त आयोग की राशि वितरण में गड़बड़ी का आरोप सूची निरस्त करने की मांग ---------------------------------------------------------------------- जनपद पंचायत सौसर में 15 वे वित्त आयोग की राशि वितरण का मामला अब तुल पकड़ रहा है। जनपद सदस्यों ने लामबंद होकर सोमवार को जनपद पंचायत सौसर के कार्यालय के समक्ष धरना दिया और अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की सदस्य राशि जारी करने की सूची निरस्त करने की मांग कर रहे हैं। अनुविभागीय अधिकारी श्रेयांस कुमट ने इस मुद्दे का हल निकालने के आश्वासन पर धरना खत्म किया । जनपद पंचायत उपाध्यक्ष प्रविण बागडे के नेतृत्व में सदस्यों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा है । एसडीएम के मध्यस्थता से इस मामले में क्या हल निकलता है का सदस्यों को इंतजार है । सदस्यों ने जनपद प्रशासन पर आरोप लगाया की सत्ताधारी दल के दबाव वाले जनपद सदस्यों के क्षेत्र में लाखों रुपए देकर अन्य जनपद क्षेत्र की उपेक्षा की गई। दोपहर 2.15 बजे जनपद कार्यालय के सामने लामबंद हुए जनपद सदस्यों ने सीईओ के कार्यालय के सामने सांकेतिक धरना प्रदर्शन कर नारेबाजी की जनपद सदस्य मांग कर रहे थे की 15 वे वित्त आयोग की राशि का जो किया उसे निरस्त किया जाए और दुबारा जनपद सदस्यों की सहमति से निर्देशो के अनुसार राशि का आवंटन किया जाए। गौरतलब हैं कि सौसर के 20 जनपद क्षेत्रों में से 12 सदस्य राशि आवंटन की निति का विरोध कर रहे हैं। इस लिए हो रहा है विरोध ----------------------------------------- जनपद द्वारा जारी सूची में सर्वाधिक बवाल जनपद क्षेत्र तिनखेडा को लेकर हो रहा है जहां तीन कार्यो के लिए 32 लाख रुपए की राशि दी गई।