मध्यप्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिला से राजेश तिवारी मोबाइल वाणी के माध्यम से ई-श्रम कार्ड को लेकर पूर्व मंडी अध्यक्ष एवं समाज सेवी श्री बसन्त चौबे से साक्षात्कार किया। जिसमे बसंत चौबे ने बताया कि सरकार द्वारा यह योजना श्रमिकों और मजदूरों को इसका लाभ मिलेगा। उन्होंने यह बताया कि कई गाँव में जहाँ पर इसकी जानकारी तक नहीं है और न ही इसका प्रचार प्रसार तक किया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि इस कार्ड के माध्यम से उनको और उनके परिवार को भरपूर लाभ प्राप्त होगा। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि पंचायतों में इसका प्रचार प्रसार करना चाहिए। जिससे की लोग जागरूक होकर इसका लाभ ले सके
