मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश गौतम मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं, कि जिले में मनरेगा योजना के अंतर्गत चल रहे कामों के लिए शासन से आने वाले फंड में देरी के कारण काम प्रभावित हो रहा है। जिले में तकरीबन 8 हजार से ज्यादा काम स्वीकृत है। जिनकी इनमें से 5 हजार काम ही चल रहे हैं। वहीं इन कामों से सबसे ज्यादा परेशानी मनरेगा के फंड को लेकर हो रही है। दरअसल पिछले कुछ महीनों में प्रबर वर्गवार मजदूरी भुगतान की राशि जारी होती है। इसके कारण 2 माह से मजदूरी का इंतजार हो रहा है।
