आज अमरवाड़ा में उज्ज्वला 2.0 के शुभारंभ अवसर पर अमरवाड़ा के बारात घर मे नमन इंडेन गैस एजेंसी द्वारा किये गए आयोजन में अमरवाड़ा विकासखण्ड की महिलाओं को गैस कनेक्शन वितरण किये गए। इस अवसर पर इस कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर जबलपुर में पधारे गृह मंत्री माननीय अमित शाह एवं मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान तथा विविध मंत्रियों द्वारा किये गए शुभारंभ का सीधा प्रसारण कराया गया तथा 101 प्रारम्भिक उपभोक्ताओं को गैस कनेक्शन वितरित किया गया।