मध्यप्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश गौतम मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं, कि लगातार बढ़ती महंगाई से हर वर्ग परेशान है, सबसे ज्यादा दिक्कतों का सामना निम्न व मध्यम वर्ग के लोग कर रहे हैं। इन्हीं वर्गों के लोगों ने शनिवार को शहर के वार्ड क्रमांक 4,5 और 7 में सड़कों पर लकड़ी का चूल्हा जलाकर भोजन पकाया और महंगाई को लेकर अपना विरोध जाहिर किया। लोग खासे परेशान हैं, और अपनी आजीविका को चलाने के लिए महंगाई आड़े आ रही है ।इसी हेतु उन्होंने सड़क पर चुल्हा जलाकर भोजन पकाया और उसी भोजन को उन्होंने ग्रहण किया।
