मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश गौतम मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय के सभाकक्ष में शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न हुई बैठक में जिला कलेक्टर सौरभ कुमार सुमन ने सहायता समूह द्वारा बनाए गए यूनिफॉर्म और पुस्तकों का वितरण अब तक नहीं होने पर अधिकारियों को फटकार लगाई साथ ही इन्हें 4 दिनों में उचित व्यवस्था कर पुनः शिक्षा विभाग की बैठक में इसकी जानकारी प्रेषित करने को कहा गया है। जिला कलेक्टर ने इसे जल्द से जल्द इन समस्याओं को दूर कर विद्यार्थियों को यूनिफॉर्म व पुस्तके वितरित करने के निर्देश भी दिए गए हैं ।क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।