मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश गौतम मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि पुलिस विभाग ने ट्रैफिक पुलिस को स्पीड आर्गन सौंपी है। और शहरी क्षेत्रों में बेलगाम रफ्तार से भाग रहे वाहन चालको पर अब स्पीड रडार गन से निगरानी रखी जाएगी। इसके तहत स्पीड रडार गन को लेकर तैनात यातायात पुलिस ऐसे वाहन चालकों की स्पीड पर लगाम लगाने के लिए स्पीडरडार तैनात की गई। मंगलवार को स्पीड रडार से 600 वाहनों की रफ्तार चेक की गई। इनमें से 11 वाहनों की रफ्तार क्षमता से अधिक थी। पुलिस ने वाहन चालकों से 33 हजार रुपये की चलानी वसूली है। डीएसपी सुरेंद्र सिंह ने कहा कि मंगलवार को चंदनगाव , सर्रा और लिंगा बाईपास पर स्पीडरडार गन से वाहनों की रफ्तार जारी गई । रडार से लगभग 600 वाहनों की रफ्तार जांच की गई। जिसमें से 11 दोपहिया और दुपहिया वाहनों की रफ्तार क्षमता से अधिक होने पर उन पर चालानी कार्रवाई भी की गई।