मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश गौतम मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ एवं जिले के सांसद नकुल नाथ चार दिवसीय प्रवास पर 12 अगस्त को छिंदवाड़ा आ रहे हैं। 12 अगस्त को छिंदवाड़ा आने के उपरांत वे कई कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। 13 अगस्त को छिंदवाड़ा के निजी निवास पर विभिन्न संगठनों से बैठकर विश्राम करेंगे। तदुपरांत 14 अगस्त को तेंदूखेड़ा के लिए प्रस्थान करेंगे। वही 15 अगस्त को वह पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ एवं सांसद नकुल नाथ जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा निर्धारित कार्यक्रम में सहभागी होंगे।
