मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश गौतम मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि जिले में बेलगाम वाहनों की जांच पड़ताल रफ्तार पर कंट्रोल पाने के लिए पुलिस विभाग ने चार स्पीड रडार गन का प्रस्ताव रखा था। हाल ही में अभी सोमवार को एक स्पीड रडार गन मुहैया कराई गई है। जिले में पिछले 155 दिनों में 161 लोगों ने रफ्तार की वजह से अपनी जान गवाई है। और अभी जिले में तब तक रफ्तार पर नियंत्रित करने के लिए पुलिस विभाग ने 4 और स्पीड रडार गनों की डिमांड भेजी है। जल्द ही शहर के पांचों मुख्य सड़कें इसकी निगरानी मे होगे।
