मध्यप्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश गौतम मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि छिंदवाड़ा जिले के सांसद नकुल नाथ छिंदवाड़ा जंक्शन से संचालित होने वाली ट्रेनों के नियमित संचालन लंबित निर्माण कार्य व समय सारणी में संशोधन को लेकर केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र प्रेरित किया प्रेसित किया है। रेल मंत्री को अवगत कराया कि छिंदवाड़ा- नरसिंहपुर- सागर रेल मार्ग के निर्माण के लिए रेल मंत्रालय द्वारा सर्वे के लिए आमंत्रित किया गया था ।सर्वे के बाद भी अब तक कार्य की स्वीकृति नहीं मिल पाई है। इस संबंध में क्षेत्र में होने वाले रेलवे के अनेक संचालन को लेकर रेल मंत्री को सांसद नकुल नाथ ने के द्वारा सुझाव दिए हैं।