मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश गौतम मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि जिले में अशासकीय स्कूलों में फीस बढ़ाने से पहले सक्षम स्वीकृत का प्रावधान है। इसके बावजूद बहुत से स्कूलों में फीस को बढ़ा दिया गया है। पिछले दिनों सामने आए शिकायत के बाद लोक शिक्षा संचनालय जिला कलेक्टर व जिला शिक्षा अधिकारी ने पत्र लिखकर ऐसी शिकायत मिलने पर उनके निराकरण के लिए कहा गया है। 29 जून को आदेश जारी हुआ है ,जबकि इसके पहले ही स्कूलों में फीस को लेकर निर्देश जारी कर दी है। जिसके बाद बहुत से अभिभावकों ने इसे अदा भी कर दिया है।
