मध्यप्रदेश राज्य के जिला छिंदवाड़ा के प्रखड बिछुआ से गणेश अम्बाडरे मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि ग्राम पंचायत सोनपुर के ग्राम जैतपुर के वार्ड चार और पांच में ग्रामीणों को पेयजल की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या से सोनपुर के सचिव को कई बार अवगत कराया गया है एवं शिकायत भी की गयी है। फिर भी ग्रामीणों को पेयजल के लिए भटकना पड़ रहा है। सचिव का कहना है की ग्रामीणों को चंदा कर पाईप लाईन सुधरवानी चाहिए। ग्रामीणों द्वारा जैतपुर में पेयजल की समस्या क ठीक कराने क मांग की गयी है
