मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले से योगेश गौतम मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं की जिला अस्पताल और निजी अस्पताल में भर्ती कोरोना संदिग्ध मरीजों में से 5 मरीजों की मंगलवार को इलाज के दौरान मृत्यु हो गई है। वह सिम्स लैब से जारी रिपोर्ट में पांच ने कोरोना संक्रमित की पुष्टि हुई है। जबकि 9 मरीजों ने कोरोना को मात देकर स्वास्थ्य हुए है, और उन्हें जिला अस्पताल से छुट्टी लेकर घर भेज दिया गया है। वहीं अब जिले में 41 एक्टिव केस रह गए हैं।