मध्यप्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिला से योगेश गौतम मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए वैक्सीनेशन आवश्यक है । लेकिन इस बचाव के बीच कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करना लोग भूल गए हैं। ऐसा ही कुछ छिन्दवाडा रेलवे स्टेशन में देखने को मिला है। यहां पर महाराष्ट्र से स्पेशल ट्रेन में रेलवे कर्मचारियों और उनके परिजन छिन्दवाडा स्टेशन आए थे। जहां इन्हें वैक्सीन लगाई गई । यहां पर कुल 361 कर्मचारी और उनके परिजनों को वैक्सीनेशन लगाई गई। गोंदिया से चलकर 10 बोगी की इस ट्रेन में कर्मचारी और उनके परिजनों भी आए थे।
