जिले में गेहूं उपार्जन केंद्रों में अब किसानों की फजीहत दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। एक वेयरहाउस में नाप कम मिलने की शिकायत मिली है। तो इधर फाॅलकान वेयरहाउस में पांच पांच दिनों तक किसान अपना माल ट्रैक्टर में लेकर खड़े हैं। यहां तक कि उन्हें गेट के अंदर जाने की जगह तक नहीं मिल पा रही है।
