कोरोना का दंश झेल रहा पूरे जिले के लिए राहत भरी खबर है। अब जिला अस्पताल में भर्ती कोरोना संक्रमित मरीजों का प्लाज्मा थेरेपी से इलाज संभव हो सकेगा। सोमवार को जिला में प्लाज्मा थेरेपी मशीन प्लाज्मा विशेष जिला अस्पताल पहुंच चुकी हैं। कंपनी के इंजीनियर द्वारा मशीन का इंस्टॉलेशनो किया जा रहा है। इसके साथ ही प्लाज्माजिस्ट, टेक्नीशियन स्टाफ को मशीन के संचालन की ट्रेनिंग दी जा रही है। सब कुछ बता रहा तो जल्द ही जिला अस्पताल में प्लाज्मा थेरेपी से इलाज शुरू हो जाएगा।
