मध्य प्रदेश बोर्ड ने वर्ष 2020 -21 की हाई सेकेंडरी परीक्षा के विद्यार्थियों की समस्याओं के निराकरण के लिए 50 शिक्षकों का पैनल तैयार किया गया है। जिला स्तर पर तैयार इस पैनल में अलग-अलग पारा विषयों के विशेषज्ञों का चयन किया गया है। जो विद्यार्थियों की समस्याओं का निराकरण करेंगे। इसके लिए जिला स्तर पर 50 शिक्षकों का पैनल तैयार कर पूर्व से तैयार किए गए व्हाट्सएप में इसके नंबर जारी कर दिए जाएंगे।
