मध्यप्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिला से योगेश गौतम मोबाइल वाणी के माध्यम से ये बता रहे हैं कि जिले में कोरोना संक्रमण के उपचार में ऑक्सीजन की उपलब्धता अत्यावश्यक है। जिसको ध्यान में रखते हुए जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज से संबंधित जिला अस्पताल में मरीजों के लिए निरंतर ऑक्सीजन की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है। इसके लिए जिला अस्पताल में स्थापित 13 किलो लीटर क्षमता के प्लांट को लिक्विड ऑक्सीजन से लगातार रिफिल किया जा रहा है।
