इस कोरोना काल में ऑक्सीजन की कमी पूरे देश में हाहाकार मचा दिया है। लेकिन छिंदवाड़ा प्रदेश का एकमात्र ऐसा जिला है, जो प्रदेश के 5 जिलों को ऑक्सीजन सप्लाई कर रहा है। अधिकारियों ने रविवार को व्यवस्था बनाते हुए भिलाई से भी दो टैंकर ऑक्सीजन को रोजाना मंगवाने का करार किया है। जबकि नागपुर से पहले से एक टैंकर ऑक्सीजन की रोजाना सप्लाई छिंदवाड़ा मेडिकल कॉलेज में हो रही है। अब तक छिंदवाड़ा से रोजाना प्रदेश के बैतूल, सिवनी, बालाघाट और होशंगाबाद जिले में ऑक्सीजन सप्लाई की जा रही थी। लेकिन रविवार को शहडोल में ऑक्सीजन की कमी आने पर 200 सिलेंडर तुरंत ही इस जिले में रवाना किए।
