जिले में शनिवार को किसानों के द्वारा चक्के जाम के आवाहन पर कांग्रेस कमेटी द्वारा जिला छिंदवाड़ा में चक्का जाम किया गया। जिसमें उन्होंने जनता क्यों घबराए है , कमरतोड़ महंगाई है.... जय जवान जय किसान, तीन काले कानून वापस लो- जैसे नारों से शहर का ईएलसी चौक गूंज उठा ।ढोल, नगाड़ों के द्वारा उन्होंने सरकार का विरोध किया। वह जनता महंगाई से त्रस्त है, उसके लिए सरकार को इस चक्काजाम के माध्यम से संदेश दिया गया। बढ़ती महंगाई में पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस, लोहा सीमेंट सहित खाद्य वस्तुओं के दाम में हो रही बेतहाशा वृद्धि से आम जनमानस त्रस्त है। वही से मध्यम वर्ग तक के परिवारों को अपनी जरूरत की पूर्ति के लिए हर दिन संघर्ष करना पड़ रहा है। इसके साथ ही कोविडकाल में बंद हुए रोजगार व व्यवसाय के साथ ही बढ़ती बेरोजगारी से त्रस्त युवाओं की दुर्दशा की चिंता पर विरोध जताया।
