अमरवाड़ा - परेशान ग्रामीणों ने पटवारी की मनमानी के खिलाफ एस.डी.एम. अमरवाड़ा को ज्ञापन सौंपकर अपना आक्रोश व्यक्त किया । शिकायत है कि पटवारी बिना चढ़ावे के कोई काम नहीं करते हैं और इनका हर काम का रेट फिक्स है पटवारी तब तक काम में हाथ नहीं डालते जब तक उन्हें चढ़ावा नहीं मिल जाता ।शिकायत करने पर भी अधिकारी सुनवाई तक नहीं करते ग्रामीणों में बढ़ता आक्रोश कहीं आंदोलन में न बदल जाए ।यह हर पंचायत की शिकायत है सबसे ज्यादा भ्रष्टाचार यदि कहीं होता है तो राजस्व विभाग में होता है ऊपर तक सैटिंग चलती है जिसके चलते ग्रामीणों की शिकायतों पर अधिकारी ध्यान नहीं देते और ग्रामीण जनता व किसान परेशान होते रहते हैैं । सरकार को पटवारियों पर लगाम कसने की आवश्यकता है ।
