बिहार से सुधीर मिश्रा जी मोबाइल वाणी के माध्यम से महिला हिंसा पर कहते है की अगर महिलाओं के साथ कोई हिंसा होती है जैसे की छेड़-छाड़ या गलत निगाह से देखे जाने पर महिलाओं द्वारा सामने से उसका विरोध नहीं किया जाता है।लोग सोचते है की इसके खिलाफ आवाज उठाने की हमें क्या जरुरत है।अगर किसी से पूछा भी जाता है की आपके साथ या किसी और के साथ कुछ इस तरह की घटना घटित हुई है तो सामने वाला सही से जवाब नहीं देता है। बिहार में दबंग और पैसे वाले लोगो द्वारा अक्सर ऐसी हरकतें की जाती है।कुछ लोग ऐसे भी होते है जो गलत करने वाले लोगो का ही साथ देते है।महिला हिंसा के सम्बन्ध में बिहार का बदलाव जल्द नहीं होगा।अगर पुलिसकर्मी सही कदम उठाती है तो बिहार में बदलाव होगा।अगर कोई फरियादी पुलिस के पास जाता भी है ,तो पुलिस जिसकी लाठी उसी की भैस कहावत को चरितार्थ करते हुए उसी का साथ देते है जो रिश्वत देते है।ठीक इसके विपरीत जिसकी कोई गलती नहीं है उसकी बात भी नहीं सुनते।महिलाओ के साथ हो रही हिंसा को रोकने के लिए प्रशासन को सख्त होना पड़ेगा इसके साथ ही ग्राम कचहरी में कंप्यूटर और सीसीटीवी कैमरा होना भी जरुरी है।

Download | | Get Embed Code

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

जिला जमुई प्रखंड सिकंदरा से विजय कुमार जी मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है की आगामी डेढ़ दशकों में तेज आर्थिक सुधारों के जरिये वार्षिक विकास दर को औसतन आठ फीसदी तक ले जाने के उद्देश्य से नीति आयोग ने एक दृष्टि पत्र तैयार किया है. संस्था ने उम्मीद जतायी है कि इस दर के साथ देश का सकल घरेलू उत्पादन मौजूदा 137 लाख करोड़ रुपये से बढ़ कर 469 लाख करोड़ रुपये के स्तर तक पहुंच जायेगा. इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुनियादी ढांचे के निर्माण और पूंजीगत व्यय पर जोर की जरूरत को रेखांकित किया है. इस बैठक की तीसरी अहम बात रही किसानों की आमदनी दोगुनी करने पर विचार और हर पांच साल पर गरीबी रेखा के नीचे के लोगों की संख्या के बारे में आकलन करने पर सहमति बनी, यह महत्वपूर्ण पहलें हैं,नीतियों और कार्यक्रमों को तय करते हुए अक्सर मान लिया जाता है कि अर्थव्यवस्था में तेज गति से पूंजी निवेश हुआ, तो सबकी आमदनी बढ़ेगी और बढ़ी हुई आमदनी सेहत, शिक्षा, आवास, रोजगार आदि की बेहतरी के रूप में नजर आयेगी.

बिहार के जमुई जिला से दिलीप पांडेय मोबाइल वाणी के मध्यम से जानकारी दे रहे है की बिहार में महिलाओं की स्थिति में सुधार हुआ है। जिससे की महिलाओं का स्वाभिमान जागा है ।सरकार की और से कई ठोस कदम उठाये गए है। नवी कक्षा की लड़कियों को अब साईकिल खरीदने के पैसे मिल रहे इससे पहले सरकार की ओर से नवीं कक्षा की लड़कियों को साईकिल देने की शुरुआत हुई थी । चुनाव में महिलाओं को 50% देने की घोषणा की थी जो की बहुत कारगर साबित हुई इसी तरह सभी तरह की सरकारी नौकरी के लिए इस नियम को लागू क्र दिया गया जिस से की महिलाओं की स्थति में सुधार हुआ है।

जमुई से मोबाइल वाणी के संवाददाता दिलीप पांडेय जी कहते है कि जमुई के सिकंदरा प्रखंड में लोगों को शुद्ध पेयजल मुहैया करने को लेकर जमुई जिले के सिकन्दरा प्रखंड मुख्यालय में करोड़ों की लागत से बनी जलमीनार शोभा की वस्तु बनकर रह गया है। क्षेत्र के लगभग डेढ़ लाख की आबादी लौह युक्त पानी पीने को विवश है। इससे कई प्रकार के बीमारी से लोग ग्रसित हो रहे हैं।जानकारी के अनुसार लगभग दस वर्ष पूर्व मुख्यालय के लोहंडा कॉलेज के खेल मैदान में शुद्ध पेयजल के लिए जलमीनार का निर्माण किया गया था।जगह-जगह पाइप भी बिछाई गई। कई जगहों पर नलकूप भी लगाये गये। शुरुआत के कुछ दिनों तो पानी का सप्लाई हुआ। परंतु वर्ष 2011 में सड़क निर्माण कंपनी के द्वारा सड़क निर्माण के क्रम में बिछाए गए पाइप को क्षतिग्रस्त कर दिया। और तबसे विभाग के द्वारा न तो नए पाइप को बिछाया गया और न ही इसके लिए कोई ठोस पहल किया गया। सिकंदरा के प्रभारी डॉ.अजयेंद्र कुमार का कहना है कि पानी में बहुत ज्यादा आयरन रहने के कारण बीमारी बढ़ रही है। दूषित पानी के सेवन से लोगों में कई तरह के रोग हो रहे है जैसे अल्सर, पीलिया, चर्म रोग, लीवर संबंधी बीमारी हो रही है।

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.