जिला जमुई प्रखंड सिकंदरा से विजय कुमार जी मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है की आगामी डेढ़ दशकों में तेज आर्थिक सुधारों के जरिये वार्षिक विकास दर को औसतन आठ फीसदी तक ले जाने के उद्देश्य से नीति आयोग ने एक दृष्टि पत्र तैयार किया है. संस्था ने उम्मीद जतायी है कि इस दर के साथ देश का सकल घरेलू उत्पादन मौजूदा 137 लाख करोड़ रुपये से बढ़ कर 469 लाख करोड़ रुपये के स्तर तक पहुंच जायेगा. इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुनियादी ढांचे के निर्माण और पूंजीगत व्यय पर जोर की जरूरत को रेखांकित किया है. इस बैठक की तीसरी अहम बात रही किसानों की आमदनी दोगुनी करने पर विचार और हर पांच साल पर गरीबी रेखा के नीचे के लोगों की संख्या के बारे में आकलन करने पर सहमति बनी, यह महत्वपूर्ण पहलें हैं,नीतियों और कार्यक्रमों को तय करते हुए अक्सर मान लिया जाता है कि अर्थव्यवस्था में तेज गति से पूंजी निवेश हुआ, तो सबकी आमदनी बढ़ेगी और बढ़ी हुई आमदनी सेहत, शिक्षा, आवास, रोजगार आदि की बेहतरी के रूप में नजर आयेगी.