बृहस्पतिवार को लोजपा सुप्रीमो और सांसद चिराग पासवान ने शेखपुरा विधानसभा चुनाव क्षेत्र से लोजपा प्रत्याशी के लिए रोड शो किया । जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया । बताते चलें कि चुनाव के प्रचार के तहत लोजपा प्रमुख चिराग पासवान ने गुरुवार को शेखपुरा में रोड-शो किया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

मंगलवार को शेखपुरा विधान सभा क्षेत्र में पहले चरण के विधान सभा चुनाव को भयमुक्त और निष्पक्ष तरीके से 28 अक्टूबर को मतदान कराने के उद्देश्य से विभिन्न थाना क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्रों में केंद्रीय अर्द्धसैनिक बल के जवानों ने फ्लैग मार्च किया। फ्लैग मार्च में बीएसएफ जैसे केन्द्रीय अर्द्धसैनिक बलों के जवानों के साथ साथ जिला बल के जवान शामिल थे। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

बिहार राज्य के नालंदा ज़िला से प्रमोद कुमार ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि बिहार विधान सभा आम निर्वाचन 2020 में जिला के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों से चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों की आज आर आई सी सी राजगीर में सामान्य प्रेक्षक, व्यय प्रेक्षक एवं पुलिस प्रेक्षक की उपस्थिति में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सहित अन्य कोषांग के पदाधिकारियों द्वारा ब्रीफिंग की गई। ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी ख़बर..

बिहार राज्य के नालंदा से प्रमोद कुमार ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि 10 कांडों में आरोपी जैसे-चोरी डकैती, लूट, हत्या में शामिल कुख्यात अपराधी के साथ उनके चार सहयोगियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी गुप्त सूचना के आधार पर हुई। ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी ख़बर..

सामान्य प्रेक्षक रविंद्र एस जगताप के द्वारा रविवार कई मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया गया। उन्होंने सभी चेक पोस्ट पर रजिस्टर देखकर सभी गाड़ियों का विवरण लिख कर रखने का निर्देश दियाऔर कहा कि सफाई की व्यवस्था करने की आवश्यकता है । शाम 6:00 बजे तक मतदान होना है इसलिए बाहर भी लाइट की व्यवस्था किया जाए ।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी शेखपुरा के आदेश के आलोक में सभी मतदान केंद्रों पर शत-प्रतिशत मतदान हेतु कई माध्यमों से मतदाताओं को जागृत किया जा रहा है । रविवार को बरबीघा विधानसभा के मतदान केंद्र संख्या 103, 104 और 105 पर नुक्कड़ नाटक का प्रदर्शन कर स्थानीय मतदाताओं को मतदान के लिए जागरूक किया गया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

जयरामपुर थाना पुलिस ने पुलिस टीम पर हमला कर कई पुलिस कर्मियों को घायल किये जाने के मामले में लंबे अरसे से फरार आरोपी सुखदेव चौहान को गिरफ्तार कर जेल भेज दी गई । इस बाबत जयरामपुर थाना अध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि वर्ष 2016 में एक सड़क दुर्घटना को लेकर घटना स्थल पर पहुंची पुलिस टीम पर जमकर पथराव करने तथा इस घटना में कई पुलिस कर्मियों को घायल किये जाने के सम्बंध में एक प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। उक्त मामले में बेलदरिया तोयगढ़ बीघा निवासी स्व प्यारे चौहान के पुत्र सुखदेव चौहान की तलाश चार वर्षों से थी। उन्होंने बताया कि इस मामले में फरार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर। 

रविवार को नगर क्षेत्र के स्टेंशन रोड स्थित इस्लामिया हाई स्कूल के बगल में अवस्थित संकीर्ण ढक्कन खुला पानी से भरे सेप्टिक टैंक में गिरे गाय को नगर परिषद द्वारा भारी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर। 

शेखोपुरसराय थाने में रविवार के दिन शांति समिति बैठक का आयोजन किया गया । जिसकी अध्यक्षता शेखोपुरसराय प्रखंड के सीईओ अलका कुमारी एवं शेखोपुर सराय थानाध्यक्ष ऋषभ यादव व प्रखंड विकास अधिकारी के मौजूदगी में इस बैठक का आयोजन किया गया । इस बैठक में थानाध्यक्ष ने बताया कि कोरोना वायरस एवं बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सरकार के द्वारा जो निर्देश दिया गया है ।उसी के आधार पर दुर्गा पूजा पर्व मनाने को कहा गया एवं पूजा समितियों को हिदायत दी गई कि किसी प्रकार की अनहोनी की घटना नहीं घटे। अगर किसी प्रकार की अनहोनी की घटना घट जाने के बाद पूजा समितियों के सदस्य पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी ।दुर्गा पूजा के दौरान शांति वातावरण एवं आपसी भाईचारा व शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर कहा गया इस बैठक में मौजूद शेखोपुरसराय प्रखंड के सभी पंचायत के मुखिया व पंचायत समिति सदस्य एवं सरपंच लोग एवं सामाजिक कार्यकर्ता लोग मौजूद थे।

बिहार विधानसभा चुनाव के होने वाले मतदान के लिए जिले के 4 विधानसभा में प्रथम चरण में मतदान होने हैं ।जिले के शेखपुरा विधानसभा से राजद प्रत्याशी विजय सम्राट पक्ष में मतदान करने के लिए राजद नेता तेजस्वी यादव ने गगौर मैदान में जनसभा को संबोधित किया। जनसभा को संबोधित करते हुए तेजस्वी यादव ने हुंकार भरी और साथ ही साथ नीतीश कुमार के कई योजनाओं पर कटाक्ष करते हुए वार किया। तेजस्वी यादव ने एक बार फिर से मंच से सभी मतदाताओं को राजद के पक्ष में मतदान करने की अपील करते हुए कहा कि हमारी सरकार बनने के उपरांत सबसे पहला काम 10 लाख युवाओं को रोजगार देने के लिए हस्ताक्षर किया जाएगा। तेजस्वी ने कहा बिहार की जनता नीतीश कुमार के 15 साल के शासनकाल को देख चुकी है अब उनसे कुछ होने वाला नहीं है इसलिए 5 साल के लिए राजद की सरकार को स्पष्ट बहुमत दें। उन्होंने कहा कोरोना को लेकर लॉक डाउन के दौरान राज्य के लाखों गरीब दो दो हजार किलो मीटर पैदल चलकर घर वापस लौटे। अनगिनत मजदूर ट्रेन से कटकर मर गए तो कई एक्सीडेंट में मर गए। उन्होंने धर्म और जातपात से ऊपर होने का आवाहन किया। उन्होंने कहा कि नीतीश जी के राज में घूसखोरी ,घोटाला बढ़ी है। धर्म के नाम पर वे वोट मांग रहे है। उन्होंने कहा कि नीतीश जी बोलते है कि लालटेन का युग चला गया। इस पर पलटवार करते हुए कहा कि तीर का युग खत्म हो गया है। अब मिसाइल का युग आ चला है। नीतीश के 15 साल के शासनकाल में गरीबों और राज्य की जनता को तीर से घायल किया गया। उद्बोधन के दौरान उन्होंने कहा कि घाटकुसुम्भा जैसे पिछड़ा इलाका में जलजमाव , सड़क आदि की समस्या जस की तस बनी है। बेरोजगारी , मंहगाई , शिक्षा के गिरते स्तर , उचित चिकित्सा का अभाव जैसे परेशानियों से बिहार वासी जूझ रहे है। उन्होंने महागठबंधन को भारी बहुमत से जिताने की अपील की। सभा को राजद प्रत्याशी विजय सम्राट , अनिल शंकर , प्रभात कुमार पांडेय , सुंदर साहनी सहित अन्य ने सम्बोधित किया। सभा समारोह की अध्यक्षता राजद जिला अध्यक्ष संजय सिंह ने की।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।