चुनाव का दंगल खत्म हो गया है और आपके चुने हुए प्रतिनिधी सामने हैं. इसके साथ ही सामने मुंह बाए खड़े हैं कई सवाल! बेरोजगारी, महिला सुरक्षा, शिक्षा... क्या आपको लगता है कि आपके चुने हुए नए प्रतिनिधी इन समस्याओं का समाधान करने में सफल होंगे? क्या आपके मन में भी हैं अपनी सरकार के लिए कोई सवाल... तो देर ना करें, आवाज बुलंद करें मोबाइलवाणी के साथ! अपनी बात रिकॉर्ड करने के लिए फोन में अभी नम्बर 3 दबाएं.
Transcript Unavailable.
बरबीघा सीट से विजयी जदयू के नवनिर्वाचित विधायक सुदर्शन कुमार को निर्वाची पदाधिकारी सह भूमि सुधार उप समाहर्ता संजय कुमार ने मंगलवार की देर शाम जीत का प्रमाण पत्र सौंपा। मालूम हो कि सुदर्शन कुमार ने एक कांटे के मुकाबले में कांग्रेस के प्रत्याशी गजानन्द शाही को एक सौ तेरह मतों के अंतर से जीत हासिल की।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
बिहार विधान सभा चुनाव के मतगणना के अंतिम चरण में शेखपुरा और बरबीघा से प्रत्याशियों के जीत का रुझान मिलते ही जिला के विभिन्न शहरी एवं ग्रामीण इलाकों में विजेताओं के समर्थक पटाखे छोड़ने लगे। जबकि जगह जगह लोंगो के एक दूसरे को रंग अबीर लगाकर और मिठाईयां बांट कर खुशियां मनाई। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
अपनी जीत के प्रति अशस्वत जदयू के विधायक एवम शेखपुरा विधान सभा से एनडीए प्रत्याशी रंधीर कुमार सोनी को इस बार जीत का हैट्रिक बनाने का सपना साकार नही हो पाया। वे राजद के प्रत्याशी विजय सम्राट से मतगणना के दौरान काफी उतार - चढ़ाव के बाद आखिरकार चुनाव हार गए। मालूम हो कि कांग्रेस के गढ़ माने जाने वाले शेखपुरा विधान सभा सीट से 2010 में मुरारपुर पंचायत के मुखिया रंधीर कुमार सोनी को जदयू ने पहली बार कांग्रेस के दिग्गज नेता रहे पूर्व सांसद राजो बाबू की पुत्रवधू एवम शेखपुरा सीट से कांग्रेस विधायक सुनीला देवी के विरुद्ध चुनाव मैदान में उतारा। उक्त चुनाव में सोनी पहली बार नीतीश लहर में जीत का मजा चख कर विधान सभा पहुंचे। पिछले 2015 के चुनाव में जदयू ने उन्हें कांग्रेस , राजद और जदयू गठबंधन के तहत टिकट दिया। उक्त चुनाव में भी वे हम यानि एनडीए उम्मीदवार नरेश साव को पराजित कर दुबारे जीत हासिल की। उस चुनाव में विजय सम्राट पप्पू यादव की जनतांत्रिक पार्टी के सेम्बल पर चुनाव लड़कर लगभग 18 मत हासिल कर अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज कराई थीम लेकिन इस बार तेजस्वी के तेज के सामने वे महागठबंधन के प्रत्याशी एवम राजद के प्रदेश महासचिव विजय सम्राट के हाथों कांटे के मुकाबले में परास्त हो गए। इस बार जातीय समीकरण के तहत मजबूत प्रत्याशी सोनी को विभिन्न जातियों के वोटो के बिखराब का खमियाजा और युवा वर्ग के विरोध भुगतना पड़ा।
नालंदा में कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना कार्य शुरू बिहारशरीफ:-कोरोना काल में देश का पहला बड़ा चुनाव जिले में शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराया गया है. अब लोगों की नजर बिहार चुनाव के नतीजों पर टिकी. कोरोना की वजह से चुनाव आयोग ने बूथों की संख्या में इजाफा किया था. साथ ही 10 नवंबर को होने वाले मतगणना को लेकर काउंटिंग सेंटर की संख्या भी बढ़ाई गई है. ऐसे में माना जा रहा है कि इस बार नतीजे आने में देर रात भी हो सकती है जिला सूचना व जनसंपर्क पदाधिकारी रबिन्द्र कुमार ने बताया कि 10 नवंबर यानि मंगलवार को सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती करायी जा रही है. लेकिन चुनाव के नतीजे देर से आएंगे. कई सीटों पर हो सकता है कि शाम तक स्थिति स्पष्ट हो जाएगी लेकिन फाइनल रिजल्ट आने में थोड़ा अधिक समय लग सकता है. चुनाव आयोग के मुताबिक नालंदा जिले में कुल 5 मतगणना केंद्र बनाये गए हैं. जिसके कारण परिणाम आने में देरी की संभावना जताई जा रही है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नालंदा में सबसे पहला रिजल्ट अस्थावां का शाम 6 बजे के बाद आएगा नालंदा में सबसे अंत में बिहारशरीफ विधानसभा का रिजल्ट रात 9 बजे के बाद आएगा हिन्दुस्थान समाचार/प्रमोद पाण्डेय
औरंगाबाद जिले विधानसभा गोह विधानसभा क्षेत्र से राजद के भीम कुमार सिंह 14वें राउंड में भाजपा के मनोज कुमार सिंह से 12000 वोटों से आगे चल रहे हैं। ओबरा विधान सभा क्षेत्र से राजद के ऋषि कुमार लोजपा के प्रकाश चन्द्र से 14वें राउंड में 6900 वोटों से आगे चल रहे हैं। नबीनगर विधानसभा क्षेत्र से राजद के डब्लु सिंह 23वें राउंड में जदयू के वीरेंद्र कुमार सिंह से 19000 वोटों से आगे चल रहे हैं। कुटुंबा विधान सभा क्षेत्र से कांग्रेस के राजेश कुमार 16वें राउंड में श्रवण भुइयां(हम) से 11000 वोटों से आगे चल रहे हैं। औरंगाबाद विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के आनंद शंकर सिंह 30वें राउंड में भाजपा के रामाधार सिंह से 3800 वोटों सेआगे चल रहे हैं। रफीगंज विधानसभा क्षेत्र से राजद के मोहम्मद नेहालुद्दीन 22वें राउंड में प्रमोद कुमार सिंह(स्वतंत्र अभ्यर्थी) 8700 वोटों से आगे चल रहे हैं।
जवाहर नवोदय विद्यालय शेखपुरा में मतगणना कक्ष का सोमवार को स्मृति रंजन प्रधान पर्यवेक्षक बरबीघा विधानसभा 170 एवं रविंद्र एस जगताप मतगणना प्रेक्षक 169 शेखपुरा विधानसभा के द्वारा मतगणना कक्ष का औचक निरीक्षण किया गया। उन्होंने की गई तैयारियों का निरीक्षण किया एवं उपस्थित अधिकारियों को निर्वाचन आयोग के मापदंड के अनुसार सभी कार्य समय करने का निर्देश दिए । विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
विधानसभा चुनाव के मतगणना की तैयारी पूरी गिनती मंगलवार को शुरू | विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
जिले के शेखपुरा विधानसभा क्षेत्र में जदयू विधायक रणधीर कुमार सोनी यहाँ से हैट्रिक लगाने में लगे है। वहीं उनके विजय रथ को रोकने के लिए राजद के विजय सम्राट, लोजपा के इमाम गजाली , राष्ट्रीय जन जन पार्टी के दिलीप महतो सहित 10 पूरे जोर शोर से लगे हैं। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
