नालंदा में कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना कार्य शुरू बिहारशरीफ:-कोरोना काल में देश का पहला बड़ा चुनाव जिले में शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराया गया है. अब लोगों की नजर बिहार चुनाव के नतीजों पर टिकी. कोरोना की वजह से चुनाव आयोग ने बूथों की संख्या में इजाफा किया था. साथ ही 10 नवंबर को होने वाले मतगणना को लेकर काउंटिंग सेंटर की संख्या भी बढ़ाई गई है. ऐसे में माना जा रहा है कि इस बार नतीजे आने में देर रात भी हो सकती है जिला सूचना व जनसंपर्क पदाधिकारी रबिन्द्र कुमार ने बताया कि 10 नवंबर यानि मंगलवार को सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती करायी जा रही है. लेकिन चुनाव के नतीजे देर से आएंगे. कई सीटों पर हो सकता है कि शाम तक स्थिति स्पष्ट हो जाएगी लेकिन फाइनल रिजल्ट आने में थोड़ा अधिक समय लग सकता है. चुनाव आयोग के मुताबिक नालंदा जिले में कुल 5 मतगणना केंद्र बनाये गए हैं. जिसके कारण परिणाम आने में देरी की संभावना जताई जा रही है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नालंदा में सबसे पहला रिजल्ट अस्थावां का शाम 6 बजे के बाद आएगा नालंदा में सबसे अंत में बिहारशरीफ विधानसभा का रिजल्ट रात 9 बजे के बाद आएगा हिन्दुस्थान समाचार/प्रमोद पाण्डेय