Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
बिहार राज्य के नालंदा ज़िला से प्रमोद कुमार पांडेय ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि नालंदा जिला में चुनाव प्रचार के दौरान जेडीयू प्रत्याशी को विरोध का सामना करना पड़ा है। जेडीयू विधायक के काफिले पर गांववालों ने हमला कर दिया,जिसमें प्रचार गाड़ी के शीशे टूट गए। साथ ही हाथापाई भी हुई। इस दौरान जेडीयू प्रत्याशी बाल-बाल बच गए। ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी ख़बर..
Transcript Unavailable.
बिहार राज्य के नालंदा ज़िला से प्रमोद कुमार पांडेय ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि बिहार थाना पुलिस ने घर में हुई चोरी का खुलासा करते हुए जेवर व अन्य सामानों के साथ एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। बदमाश की निशानदेही पर पुलिस ने ज्वेलरी दुकान से जेवर समेत अन्य सामान बरामद किया। पुलिस सामान खरीदने वाले दुकानदारों पर भी कार्रवाई करेगी।ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी ख़बर..
बिहार राज्य के नालंदा ज़िला से प्रमोद कुमार ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि लॉक डाउन में बड़े पंडाल और प्रतिमाएं स्थापित करने पर रोक के बीच शहर में दुर्गापूजा की रौनक काफी कम हो गई है। हालांकि कुछ इलाके या मंदिरों के पास मां की छोटी प्रतिमाएं स्थापित कर पूजा-अर्चना की जा रही है। इसी क्रम में शुक्रवार को अमावाॅ गाँव में मां दुर्गा की प्रतिमा का पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद पट खोला गया। जबकि कुछ जगहों पर मां की प्रतिमाओं के पट को खोले जाएंगे। पट खुलते ही माता के जयकारे लगने से पुरे इलाके का माहौल भक्तिमय हो गया | हलांकि इसबार पूजा के दौरान किसी भी तरह के सांसकृतिक कार्यक्रम पर प्रशासनिक रोक है फिर भी आस्था के बीच श्रद्धालुओं की अपार भीड़ बढ़ रही है। ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी ख़बर..
बृहस्पतिवार को बरबीघा विधान सभा क्षेत्र में पहले चरण के विधान सभा चुनाव को भयमुक्त और निष्पक्ष तरीके से 28 अक्टूबर को मतदान कराने के उद्देश्य से को जयरामपुर थाना क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्रों में केंद्रीय अर्द्धसैनिक बल के जवानों ने फ्लैग मार्च किया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
उत्पाद विभाग की एक टीम ने कोरमा थाना पुलिस के सहयोग से घाटकुसुम्भा गांव में हरोहर नदी के किनारे सघन छापामारी की । छापेमारी का नेतृत्व उत्पाद निरीक्षक पीयूष कुमार तथा कोरमा थाना अध्यक्ष रंजन कुमार ने किया।उत्पाद अधीक्षक विपिन कुमार ने बताया कि घटना स्थल से निर्मित आठ लीटर चुलाई शराब , 4 सौ लीटर अर्धनिर्मित शराब , एक रसोई गैस चूल्हा , दो तसला सहित अन्य उपकरण बरामद किया गया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
बृहस्पतिवार को स्थानीय सदर अस्पताल के सभागार में प्रसव कक्ष में कार्यरत ए ग्रेड नर्सों को एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन सिविल सर्जन डॉ वीर कुंवर सिंह ने किया। शिविर में सदर अस्पताल उपाधीक्षक डॉ वीरेंद्र प्रसाद , यूनिसेफ के प्रतिनिधि अभिनव कुमार सहित अन्य चिकित्सा पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
