बिहार राज्य के नालंदा ज़िला से प्रमोद कुमार ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि लॉक डाउन में बड़े पंडाल और प्रतिमाएं स्थापित करने पर रोक के बीच शहर में दुर्गापूजा की रौनक काफी कम हो गई है। हालांकि कुछ इलाके या मंदिरों के पास मां की छोटी प्रतिमाएं स्थापित कर पूजा-अर्चना की जा रही है। इसी क्रम में शुक्रवार को अमावाॅ गाँव में मां दुर्गा की प्रतिमा का पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद पट खोला गया। जबकि कुछ जगहों पर मां की प्रतिमाओं के पट को खोले जाएंगे। पट खुलते ही माता के जयकारे लगने से पुरे इलाके का माहौल भक्तिमय हो गया | हलांकि इसबार पूजा के दौरान किसी भी तरह के सांसकृतिक कार्यक्रम पर प्रशासनिक रोक है फिर भी आस्था के बीच श्रद्धालुओं की अपार भीड़ बढ़ रही है। ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी ख़बर..