Transcript Unavailable.

चेनारी मे जान अधिकार केंद्र मे y.P और B.A.S.F भूल एनटीआर के साथ हुई मीटिंग

पुलिस ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर लोगो से मोबाइल और बाईक के मामले में सक्रिय अंतर जिला गिरोह का उद्भेदन किया है। इस सम्बन्ध में पुलिस ने इनके पास ले लूट के बाईक, मोबाइल आदि भी बरामद किया गया है। पुलिस ने सघन पूछताछ के बाद इन सभी को जेल भेज दिया। कई बदमाशो ने नाबालिग होने का भी दावा किया है। इस गिरोह के सभी सदस्य 19 से 20 बर्ष आयु के हैं। पूरी घटना के बाद एसपी कार्तिकेय शर्मा ने इस सम्बन्ध में प्रेस कांफ्रेंस आयोजित की। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

हथियावां ओपी के दुल्लापुर गाँव मे पुरानी जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प होने की खबर है। दोनों पक्षों में जम कर मारपीट एवं पथराव की घटना घटी । घटना में एक पक्ष के लोग दो व्यक्ति पिता पुत्र घायल हो गया है। घायल अवस्था मे ईश्वर यादव और आलोक यादव को इलाज हेतु शेखपुरा शहर स्थित एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

कोविड 19 से बचाव को लेकर चलाए जा रहे टीकाकरण अभियान में बृहस्पतिवार को 180 लोगो ने टीका लिया। दूसरी डोज का टीका लेने वाले में सिविल सर्जन डॉ वीर कुंवर सिंह भी शामिल है। सदर अस्पताल के अस्पताल प्रबन्धक धीरज कुमार के अनुसार टीकाकरण अभियान के तहत सदर अस्पताल में 70 लोगो ने टीका लिया। इस अस्पताल में 116 लोगों को बृहस्पतिवार को टीकाकृत करने का लक्ष्य था ।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

बृहस्पतिवार को एसपी कार्तिकेय शर्मा ने पत्रकारों को बताया कि पिछले दिनों एसकेआर कॉलेज बरबीघा के प्राचार्य के फर्जी हस्ताक्षर से कॉलेज खाता से राशि निकाले जाने के मामले की गहनता से जाँच की जा रही है। पुलिस फिलहाल मामले से संबंधित छः बैंक खाते की गहनता से जाँच कर रही है। पुलिस इस बात की भी जाँच की दिशा में बढ़ रही है कि फर्जी निकासी करने वाले गिरफ्तार व्यक्ति का किस आधार पर बैंक का खाता खोला गया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

शादी के साढ़े छः वर्ष बाद दो बच्चों की मां रुकसाना परवीन को उसके पति ने फोन पर ही तीन तलाक दे दिया ।तलाक के बाद रुखसाना अपने दोनों बच्चों के साथ जिला के अरियरी प्रखंड के चोर दरगाह में अपने मायके में पांच माह से रह रही है। पति द्वारा ठुकराए जाने के बाद रुकसाना ने महिला थाना में कार्रवाई के लिए आवेदन दिया है ।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

हिंदू धर्म में शुद्धिकरण का कर्मकांड है विश्व शांति वैदिक हवन यज्ञ

प्राक् परीक्षा प्रशिक्षण केंद्र, शेखपुरा पिछड़ा वर्ग व अति पिछड़ा वर्ग के निदेशक पद पर डॉ. दिवाकर कुमार को नियुक्त किया गया है । इसकी जानकारी प्राक् परीक्षा प्रशिक्षण केंद्र के सहायक योगेंद्र कुमार ने दी। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

Transcript Unavailable.