बृहस्पतिवार को एसपी कार्तिकेय शर्मा ने पत्रकारों को बताया कि पिछले दिनों एसकेआर कॉलेज बरबीघा के प्राचार्य के फर्जी हस्ताक्षर से कॉलेज खाता से राशि निकाले जाने के मामले की गहनता से जाँच की जा रही है। पुलिस फिलहाल मामले से संबंधित छः बैंक खाते की गहनता से जाँच कर रही है। पुलिस इस बात की भी जाँच की दिशा में बढ़ रही है कि फर्जी निकासी करने वाले गिरफ्तार व्यक्ति का किस आधार पर बैंक का खाता खोला गया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
