रोहतास जिला के चेनारी प्रखंड में कोरोना संक्रमण की रफ्तार में लगातार वृद्धि हो रही है 15 नए संक्रमित मिलने से मरीजों का आंकड़ा 25 तक पहुँच गया है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
कल रात को पकड़िया गाँव में बाबा भीमराव अंबेडकर के 130 वां जयंती के गाँव के लोगों ने बहुत ही बेहतरीन तरीके से मनाया। ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी खबर को।
रोहतास जिला के चेनारी प्रखंड में चेनारी मार्केट में लॉकडाउन पालन नहीं हो रही है। कोई भी व्यक्ति मास्क का प्रयोग नहीं करते नजर आये।
नहाय-खाय के साथ आज से चैती छठ की शुरुआत बिहारशरीफ 16 अप्रैल हि.स.: लोक आस्था के महापर्व चैती छठ की शुरुआत आज शुक्रवार से शुरू हो गई हो गई है. चैती छठ 16 अप्रैल से शुरू होकर 19 अप्रैल तक चलेगा. यह पर्व चार दिन तक चलता है. छठ महापर्व की शुरुआत नहाय-खाय के दिन से होती है. आस्था का महापर्व छठ साल में दो बार मनाया जाता है. यह पर्व चैत्र माह में और कार्तिक माह में मनाया जाता है. आज यानी 16 अप्रैल को चतुर्थी तिथि के दिन नहाय-खाय किया जाएगा. वहीं, 17 अप्रैल दिन शनिवार को पंचमी तिथि में लोहंडा या खरना होगा. इस दिन छठ व्रती पूरे दिन व्रत रखते हैं और शाम में गुड़ वाली खीर का प्रसाद बनाकर सूर्य देव की पूजा करने के बाद इसी प्रसाद के साथ कुछ खाया जाता है. हालांकि इस साल भी बिहार में लगातार बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए सरकार और प्रशासन ने छठव्रतियों को घाटों तलाबों में छठ अर्घ्य नहीं देने की हिदायत दी है. लोगों से घर पर ही छठ व्रत मनाने की अपील की गई है. हिन्दुस्थान समाचार/प्रमोद पाण्डेय
नालंदा के डीएम हुए कोरोना संक्रमित. डीएम कार्यालय में हड़कंप बिहारशरीफ 16 अप्रैल हि.स. जहाँ एक ओर बिहार में कोरोना संक्रमण तेजी से फैलता जा रहा है । कोरोना की दूसरी लहर बिहार में आदमखोर बनती जा रही है। हालात ये है कि रोजाना कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है । कोरोना संक्रमण की चपेट में मंत्री से लेकर अधिकारी तक आ गए हैं। इसी कड़ी में आज नाालंद के डीएम भी क्रोना के चपेट में आ गए हैं. इसके साथ लोग भी कोरोना के चपेट में आ रहे हैं। जिसके बाद ये सवाल उठने लगा है कि आखिर बिहार में कब से लॉकडाउन लगेगा ? क्या बिहार में लॉकडाउन लगेगा या लोगों को ऐसे ही मरने के लिए छोड़ द दियाा जाएगा जहां एक ओर कोविड संक्रमितों की बढ़ती संख्या के बाद अंतरराष्ट्रीय पर्यटन स्थल राजगीर का नेचर सफारी बंद कर दिया गया है। अगले आदेश तक ब्रह्म कुंड भी बंद रहेगा। तकनीकी खराबी के कारण रोपवे पहले से ही बंद है। ब्रह्मकुंड में तालाबंदी के बाद स्थानीय पंडा और दुकानदारों में मायूसी छा गई है वहीं दूसरी ओर कोरोना संक्रमण को देखते हुए नालंदा खुला विश्वविद्यालय की सभी परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया है। इस संबंध में नालंदा खुला विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. संजय कुमार ने बताया कि 16 अप्रैल से होने वाली सभी सैद्धांतिक एवं प्रायोगिक परीक्षाओं को अगले आदेश तक स्थगित कर दिया गया है। कोरोना का प्रकोप सामान्य होने के बाद इन परीक्षाओं का शेड्यूल जारी किया जाएगा. हिन्दुस्थान समाचार/प्रमोद पाण्डेय
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
बिहार राज्य के रोहतास ज़िला के चेनारी प्रखंड से जसवंत कुमार पाल ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि चेनारी पंचायत के वार्ड नंबर 13 की स्थिति बहुत ख़राब रहती है। नाली जाम की समस्या से लोगों को आने जाने में बहुत समस्या होती है। गन्दगी के कारण मौहल्ले में मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ गया है नल जल योजना का लाभ भी लोगों को सही से नहीं मिल पा रहा है।
अंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में चेनारी प्रखंड के पकड़िया गाँव में धूमधाम से मनाया गया अंबेडकर जयंती।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
