चेनारी प्रखंड में शराब माफियाओं के विरुद्ध अभियान में 11 तस्करों को किया गया गिरफ्तार।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
समाज को आगे बढ़ाने और संगठित करने में बाबा साहेब का बहुत बड़ा योगदान रहा है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच टीकाकरण की सँख्या में वृद्धि देखी जा रही है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
बिहारशरीफ 14 अप््रै हि.स. इसलामपुर थाना क्षेत्र के बाजार के समीप बुुधवार को टैंकलॉरी से कुचलकर साइकिल सवार किशोरी की जान चली गई। मृतका मोहनपुर गांव निवासी अविनाश कुमार उर्फ संटू की 13 वर्षीया पुत्री खुशी कुमारी है। किशोरी परिजनों के साथ घर से बाजार जा रही थी। उसी दौरान हादसा हुआ। सूचना पाकर आई पुलिस ने वाहन को जब्त करते हुए चालक को गिरफ्तार कर लिया। शव को कब्जे में पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया। मृतका के पिता दूसरे प्रदेश में मजदूरी करते हैं। गांव में भाई सन्नी रहता है। बीडीओ चंदन कुमार ने बताया कि पीड़ित परिवार को पारिवारिक लाभ योजना के तहत मुआवजा उपलब्ध कराया जाएगा। थानाध्यक्ष शरद कुमार रंजन ने बताया कि वाहन जब्त कर चलाक को गिरफ्तार कर लिया गया है. हिन्दुस्थान समाचार/प्रमोद पाण्डेय
गैस रिसाव से लगी आग में परिवार के 5 सदस्य झुलसे बिहारशरीफ 15 अप्रैल हि.स. सोहसराय थाना क्षेत्र के संगतपर मोहल्लाा में गुरुवार को गैस रिसाव से लगी आग में परिवार के 5 सदस्य झुलसकर जख्मी हो गए। लोगों के सहयोग से किसी तरह आग पर काबू पाया गया। घटना शिबू साह के किराएदार के फ्लैट में हुई। जख्मी गैस वेंडर संजीत कुमार उनकी पत्नी मीना देवी, 4 साल की पुत्री कुसुम कुमारी, 8 साल के पुत्र सिद्धांत कुमार और मां मीना देवी को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जख्मी संजीत ने बताया कि पत्नी खाना बना रही थी। उसी दौरान गैस रिसाव से सिलेंडर में आग लग गई। तेजी से आग फ्लैट में फैल गई। जिसकी चपेट में परिवार आकर झुलस गया। जूट के बोरे और बालू से सिलेंडर की आग पर काबू पाया गया। आग पर काबू पाने में देरी होने पर सिलेंडर विस्फोट हो सकता था। हिन्दुस्थान समाचार/प्रमोद पाण्डेय
रोहतास जिला के कोरोना महामारी की जंग को जीतने के लिए 16 जनवरी से शुरू टीकाकरण शुरू कर दिया गया था। अधिक लोग का टीका लगाया जा चुका है,लेकिन चेनारी प्रखंड में 5253 लोगों का टीकाकरण किया गया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
ग्राम पंचायत मल्हीपुर के केंद्रीय चयन परिषद सिपाही भर्ती में मेरिट लिस्ट लाने वाले बच्चों को मुंह मीठा कराते हुए मुन्ना कुमार ने बताया कि हमारे पंचायत और हमारे समाज के बच्चे दलित आदिवासी मुस्लिम के बच्चे को बहुत-बहुत धन्यवाद की अपने माता पिता का नाम रौशन किया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
वैशाखी पर्व के साथ गेहूँ की सरकारी खरीदारी जोर पकड़ने लगी हैं। उपज की क्वालिटी बनाए रखने के लिए संशोधित मानक पर गेहूँ की खरीदारी हो रही है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
कल नन्दुसियारा गाँव में मोबाइल वाणी न्यूज एक्सप्रेस के बारे में कुछ लोगों को दिया गया जानकारी और बताया गया कि मोबाइल वाणी न्यूज़ एक्सप्रेस एक ऐसा सामुदायिक मीडिया चैनल है। जिसमें की आम नागरिकों को भी अपने समुदाय से संबंधित बातों को रिकॉर्ड करने का और आर्थिक विषय पर जानकारी प्राप्त करने का एक अनोखा रास्ता है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
चेनारी विद्युत विभाग का टीम स्थानीय बाजार में अवैध टोका फंसाकर घर में बिजली जला रहे लोग के खिलाफ अभियान चलाया गया जिसमें 6 लोग पर प्राथमिकता दर्ज कराई गई। ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी खबर को।
