Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

शेखपुरा जिले में 41 और कोरोना पॉजिटिव मिले है। इस बीच 141 स्वस्थ्य भी हुए है। नए संक्रमितो का रिपोर्ट यहाँ आरटीपीसीआर, टूनेट और स्थानीय स्तर पर रैपिड एंटीजन किट से प्राप्त हुआ है। जले में कोरोना के दूसरे लहर के बीच कुल संक्रमितो की संख्या 4468 हो गयी है। हलाकि इसमें से 3694 स्वस्थ्य भी हुए है। तो दूसरी ओर 24 ने जान भी गवाई है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

शेखोपुरसराय प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत ई किसान भवन शेखोपुरसराय में मंगलवार के दिन कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के दौरान लॉकडाउन की वजह से अत्यंत गरीब लाचार निराश्रित वृद्ध एवं भूखे भिखारियों के लिए सरकारी स्तर से भोजन की निशुल्क शुरुआत की गई है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

जिले में कोरोना से स्वस्थ्य होने वालो की संख्या लगातार बढ़ रही है। 141 और लोगो के स्वस्थ्य होने के बाद यह संख्या 3694 हो गया। जिले में स्वस्थ्य होने का दर अब 83.68 प्रतिशत हो गया है। जिले में संक्रमन होने वालो से ज्यादा लोग स्वस्थ्य हो रहे है. अब संक्रमितो की संख्या जहाँ प्रतिदिन 30 से 35 पर सिमट गयी है,वहीं स्वस्थ्य होने वालो की संख्या सैकड़ो में आ रहे है। इन आंकड़ो को स्वास्थ्य विभाग द्वारा लॉकडाउन का सकारात्मक असर बताया जा रहा है।

शेखोपुरसराय प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत मंगलवार के दिन शेखोपुर डीह गांव निवासी अजय कुमार के साथ मारपीट की घटना घटी । मारपीट की घटना में वह बुरी तरह से जख्मी हो गया ।इस संबंध में जानकारी देते हुए ग्रामीणों ने बताया कि वह अपने बाइक पर सवार होकर बरबीघा की तरफ से अपने घर वापस आ रहा था। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

बिहार राज्य के शेखपुरा जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता सुनील कुमार ने जानकारी दी कि वैक्सीन के अभाव में जिले में कोरोना से बचाव को लेकर लोगों को दिए जा रहे टीका कार्य पर प्रतिकूल असर पड़ने की संभावना प्रबल हो गई है। इस बाबत सिविल सर्जन डॉ कृष्ण मुरारी प्रसाद सिंह ने कहा कि वैक्सीन के अभाव में मंगलवार को जिला के एक मात्र टीका केन्द्र सदर अस्पताल में टीकाकरण कार्य चला। उन्होंने कहा कि 18 वर्ष आयु से अधिक उम्र के लोगों को दिए जाने वाला टीका बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। उन्होंने कहा कि पूर्व में जिला में लगभग 28 जगह टीका केन्द्र बनाकर टीका दिया जाता था। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

शेखोपुरसराय थाना क्षेत्र अंतर्गत कबीरपुर गांव में हत्या के कांड में वांछितों एवं साइबर अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस के द्वारा छापेमारी की गई। छापामारी का नेतृत्व थाना अध्यक्ष सह प्रशिक्षु डी एस पी कल्याण आंनद ने किया। छापामारी में हत्या और साईबर क्राईम के दो बदमाशों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

उत्पाद विभाग की टीम ने पुलिस बलों के सहयोग से सदर प्रखंड के वाजिद पुर रतोईया नदी और मुरारपुर गांव के टाटी नदी के किनारे छापामारी कर देसी शराब निर्माण के दस शराब भट्ठियों को ध्वस्त करने में सफलता पाई। इस बाबत उत्पाद अधीक्षक संजय कुमार चौधरी ने बताया कि उत्पाद विभाग की टीम इन दोनों जगहों पर छापामारी के दौरान सैकड़ों टीना में छुपाकर रखे गए तीन हजार लीटर से अधिक सडे हुए जावा गुड को बरामद की। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

मंगलवार को प्रशासन का लॉकडाउन के दौरान सामानों की बिक्री दुकान खोलकर करने वालों के विरुद्ध मिजाज सख्त नजर आया । पुलिस निरीक्षक सुनील दत्त, तथा बरबीघा नगर परिषद के कर्मियों व स्थानीय पुलिस बल के द्वारा अभियान चलाकर कई दुकानों को सील किया गया। जबकि कुछ दुकानदारों से जुर्माना भी वसूला। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।