बिहार राज्य के शेखपुरा जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता सुनील कुमार ने जानकारी दी कि वैक्सीन के अभाव में जिले में कोरोना से बचाव को लेकर लोगों को दिए जा रहे टीका कार्य पर प्रतिकूल असर पड़ने की संभावना प्रबल हो गई है। इस बाबत सिविल सर्जन डॉ कृष्ण मुरारी प्रसाद सिंह ने कहा कि वैक्सीन के अभाव में मंगलवार को जिला के एक मात्र टीका केन्द्र सदर अस्पताल में टीकाकरण कार्य चला। उन्होंने कहा कि 18 वर्ष आयु से अधिक उम्र के लोगों को दिए जाने वाला टीका बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। उन्होंने कहा कि पूर्व में जिला में लगभग 28 जगह टीका केन्द्र बनाकर टीका दिया जाता था। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
