Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

कचरा के ठेले से लाश ढोने में बड़ी कार्रवाई, सफाई निरीक्षक निलंबित बिहारशरीफ 19मई हि.स.:-निगम के कचरा ढोने वाले ठेले से लाश ले जाने के मामले को डीएम ने गंभीरता से लिया। जांच के बाद निग के अधिकारियों ने मंगलवार को दोषियों पर सोहसराय थाने में केस दर्ज कराया। आरोपियों में वार्ड संख्या 8 के वार्ड पार्षद सुशील कुमार उर्फ मिट्‌ठू, वार्ड जमादार संजय कुमार, सफाईकर्मी अजय डोम, शंकर डोम, गणेश डोम और सोनू डोम शामिल है।वार्ड जमादार व 4 सफाईकर्मियों को कार्य से मुक्त करते हुए सफाई निरीक्षक परमानंद प्रसाद को निलंबित कर दिया गया है। जांच में वार्ड पार्षद को रुपया लेने के आरोप से मुक्त कर दिया गया। मृतक के परिजन ने पीपीई किट पहने कर्मी को रुपया देने की बात जांच टीम को बताई।थानाध्यक्ष श्याम किशोर सिंह ने बताया कि उप नगर आयुक्त जयेश कुमार ने केस दर्ज कराया है। आरोपों में बतया गया है कि वरीय अधिकारियों को अंधेरे में रखकर कोरोना के संदिग्ध की मौत के बाद शव के दाह संस्कार में ठेला और लकड़ी का इस्तेमाल किया गया। वार्ड पार्षद पर बरगलाकर सफाई कर्मियों को रुपया दिलाने का आरोप है।रविवार को एक वीडियो वायरल हुआ। जिसमें निगम के कचरा ढोने वाले ठेले से पीपीई किट पहने दो लोग शव ले जाते दिख रहे थे। शव चादर में लिपटा था। वायरल वीडियो मृतक जलालपुर निवासी मनोज कुमार का बताया गया। 13 मई को कोरोना के संदिग्ध मरीज मनोज कुमार उर्फ गुड्‌डू की मौत हुई थी। इसी दिन जलालपुर सेवा समिति के सदस्यों ने डीएम को आवेदन देकर कोरोना से मौत के बाद दाह संस्कार के लिए वार्ड पार्षद पर 16,500 रुपया लेने का आरोप लगाते हुए, कार्रवाई की मांग की। डीएम ने वायरल वीडियो की जांच का आदेश दिया। जांच के बाद दोषियों पर कार्रवाई की गई। हिन्दुस्थान समाचार/प्रमोद पाण्डेय

बिहार के सिंघपुर में प्रवासी मजदूरों ने बिहार मोबाइल वाणी के माध्यम से अपनी बात बताई। उन्होंने बताया कि बीते दो महीनो से उनको कुछ भी राशन नहीं मिला है। किसी भी प्रकार का कार्य मनरेगा के अंतर्गत नहीं मिला है। जीवन यापन की समस्या मुश्किल है

बिहार के चेनारी प्रखंड के उगहनी पंचायत के प्रिंस कुमार ने बिहार मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि ,बैरिया ग्राम में नल जल योजना बना है लेकिन लोगों तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है। जिससे लोगों को पानी पीने में कठिनाई हो रही है। बैरिया ग्राम में सिर्फ तीन चापनल है उसी से पुरे गांव के लोग पानी भरते हैं

ग्राम क्षेत्र में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन नहीं हो पा रहा है जिससे लोगों को टीकाकरण नहीं मिल रहा है टीकाकरण शॉट नहीं मिल पा रहा है

बिहार के मल्लीपुर पंचायत से सचिन कुमार बिहार मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहें है कि उनके पंचायत मालीपुर में पानी की व्यवस्था बहुत ही लचर है है। उन्होंने बताया कि सर्कार द्वारा नल जल योजना बुरी तरह से फेल हुई है

Transcript Unavailable.