चेनारी शिव सागर स्टेट हाईवे पर मालदाहा गाँव में जलजमाव की समस्या कई वर्षों से बनी हुई है। लेकिन अभी तक किसी का भी ध्यान इस ओर नहीं गया है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
Transcript Unavailable.
बिहार के मधुबनी जिले से यशवंत कुमार ने बिहार मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि OFSS Bihar Intermediate Admission 2021 : बिहार बोर्ड इंटर में दाखिला के लिए आवेदन की प्रक्रिया आज से शुरू होगी। छात्र ओएफएसएस वेबसाइट ofssbihar.in पर जाकर आज से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। मैट्रिक पास बिहार बोर्ड के छात्र अभी से आवेदन कर पाएंगे। बोर्ड द्वारा लिंक डाल दिया गया है। छात्रों को आवेदन करने का मौका 28 जून तक मिलेगा। सीबीएसई और आईसीएसई के दसवीं बोर्ड रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र फार्म भरेंगे। ऑनलाइन आवेदन पूरी होने के बाद ही मेरिट लिस्ट के आधार पर प्रथम चयन सूची जारी की जायेगी। आवेदन शुल्क 350 रुपये देने होंगे। इस बार 50 रुपये बढ़ाये गये हैं। आवेदन शुल्क 350/- रुपये जमा किये बिना आवेदन स्वीकृत नहीं माना जायेगा। यह अनिवार्य है कि आवेदन के साथ आवेदन शुल्क भी जमा किया जाए।
बिहार के मधुबनी जिले से यशवंत कुमार ने बिहार मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि बिहार बोर्ड ने इंटर व मैट्रिक परीक्षा-2021 में एक या दो विषयों में फेल विद्यार्थियों को अतिरिक्त ग्रेस अंक देकर पास कर दिया है. इस निर्णय से इंटर में 97,474 विद्यार्थी और पास हुए हैं. इनमें आर्ट्स के 53,939, कॉमर्स के 1,814, साइंस के 41,691 और वोकेशनल के 30 विद्यार्थी पास हुए हैं. उस प्रकार अब कुल पास विद्यार्थियों की संख्या 11,46,320 हो गयी है, जो इंटर वार्षिक परीक्षा 2021 में शामिल होने वालों का 85.53% है. इसी प्रकार मैट्रिक परीक्षा में 1,21,316 विद्यार्थी और पास हुए हैं.ग्रेस से पास हुए विद्यार्थियों का रिजल्ट 19 जून शाम पांच बजे जारी कर दिया जायेगा. स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट results.biharboardonline.com पर जाकर देख सकते हैं. इस अवसर पर शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव संजय कुमार एवं बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर उपस्थिति रहेंगे. वहीं, शिक्षा मंत्री की माने तो मौजूदा स्थिति में एक या दो विषय में फेल करने वाले परीक्षार्थियों को विशेष ग्रेस मार्क्स देकर पास किया गया है. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के प्रस्ताव को शिक्षा विभाग ने हरी झंडी दे दी है. शनिवार की शाम तक सफल परीक्षार्थियों की सूची बोर्ड की वेबसाइट पर जारी कर दी जाएगी
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
शुक्रवार को जिले की जिला स्तरीय बैंकर्स परामर्शदात्री समिति की त्रैमासिक बैठक एवं जिला स्तरीय क्रियान्वयन समिति की मासिक बैठक का आयोजन उप विकास आयुक्त सह- जिलाधिकारी सत्येन्द्र कुमार सिंह की अध्यक्षता मे समपन्न हुआ |बैठक मे अग्रणी जिला प्रबंधक सुभाष कुमार भगत , जिला विकास प्रबंधक, नाबार्ड आरबीआई उप महानिदेशक जिला वित्तीय समावेशन समन्वयक,नीति आयोग, आरसीटी डायरेक्टर, कैनरा एवं ग्रामीण बैंक के एफएलसी, सभी बैंक के जिला समन्वयक शामिल हुए| बैठक मे संयोजक ने बताया की मार्च त्रैमासिक मे सीडी अनुपात 41.58 % जिस पर परामर्श दात्रि इसे बढाने हेतु 40 % से कम सी डी अनुपात वाले बैक को सुधार हेतु निर्देश दिया गया है । वार्षिक साख योजना के तहत जिले का लक्ष्य 1250 करोड़ जिसके विरुध 990.35 करोड़ को ऋण उपलब्ध कराया जो लक्ष्य का 79 % है। गत वर्ष इसी अवधि 742.33 करोड़ का ऋण वितरीत किया गया था जो कि पिछले वर्ष की तुलना में 33.41 % अधिक है। उप विकास आयुक्त सह जिलाधिकारी ने कृषि क्षेत्र के अन्य गतिविधि के अंतर्गत मुर्गीपालन, मत्यस पालन, मवेशी पालन के तहत ऋण दिया जाय ताकि इस महामारी के दौर में रोजगार सृजन हो सके साथ ही छोटे छोटे कामगार के रोजगार सृजन मुद्रा ऋण के तहत ऋण मुहैया कराने हेतु निर्देशित किया गया ।पीएमईजीपी के तहत जिले का लक्ष्य 21 निर्धारित था जिसके विरुद्ध बैंको द्वारा 44 जो 200 % से अधिक है । इसपे समिति द्वारा सभी बैंकर्स को धन्यवाद दिया। साथ ही वर्तमान वित्त वर्ष में निधारित लक्ष्य 21 के विरुध शत प्रतिश समयपूर्व आच्छादन हेतू अनुरोध किया गया ।भारतीय रिर्जव बैंक प्रतिनिधि राहुल कुमार द्वारा डेयरी ऋण के लक्ष्य 86 विरुध 36 निष्पादित होने पर असंतोष व्यक्त किया साथ ही विभिन्न बैंको के पास लम्बित 225 आवेदन तथा पी म सावनिधी के 265 आवेदन को अगले 15 दिनों मे निष्पादन करने का र्निदेश दिया गया ।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
बिहार के दारोगा परीक्षा में शेखपुरा जिला के होनहार युवक और युवतियों ने परीक्षा फल बाद धमाल मचा दिया।राज्य के सर्वाधिक छोटे इस जिले में अन्य बड़े जिलों के अनुपात में बड़े पैमाने पर युवाओं ने सफलता अर्जित की है । इसी कड़ी में दो और सफल युवकों का नाम रोशन किया।जिसमे एक मजदूर का पुत्र है तो दूसरा किसान का पुत्र। अरियरी प्रखंड अंतर्गत इटहरा गांव निवासी महेश्वर पासवान के पुत्र रंजीत कुमार ने दारोगा परीक्षा में सफलता अर्जित कर जिला का नाम रोशन किया। मैट्रिक की परीक्षा बगल के एकाढा गांव के हाई स्कूल से , इंटर की परीक्षा ससबहना कॉलेज से तथा स्नातक की परीक्षा एस एन सिन्हा कॉलेज वारिसलीगंज नवादा से उत्तीर्ण कर दारोगा परीक्षा की तैयारी की ।वहीं बरसा गांव के किसान पुरूषोतम सिंह के पुत्र दीपक कुमार ने भी दारोगा परीक्षा में सफलता अर्जित की।इस प्रकार अब तक नौ लोगों के सफल होने की सूचना एकत्रित हुई है।
बिहार राज्य के जमुई जिले से मोबाइल वाणी संवाददाता सोनी कुमारी नेजानकारी दी कि जिले वासियों को शत प्रतिशत टीकाकरण के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। इसके तहत अधिकारी डोर टू डोर संपर्क कर रहे हैं एवं कोरोना वायरस के वैक्सिंग के महत्व के बारे में बता रहे हैं।जिलाधिकारी के आदेश के आलोक में चयनित महादलित टोले, गांव ,कस्बों में गीत संगीत एवं नुक्कड़ नाटक के माध्यम से भी लोगों को जागरूक किया जा रहा है ।बीते दिन शेखोपुर सराय प्रखंड के बीरपुर महादलित टोला में नुक्कड़ नाटक का प्रदर्शन महादलित टोले मे किया गया। प्रखंड विकास पदाधिकारी अमरेंद्र कुमार ने बताया कि महादलित टोले के लोग टीका लेने से भाग रहे थे, कुछ घर में जाकर छुप गए । नुक्कड़ नाटक के प्रदर्शन के उपरांत लोग जागरूक एवम प्रेरित हुए और काफी संख्या में टीका लेने के लिए आगे आए ।प्रखंड विकास पदाधिकारी ने बताया कि गीत, संगीत एवं नाटक के माध्यम से टीका के महत्व को लोगों को बताया जाता है तो वह टीका लेने के लिए आगे आते हैं। बीरपुर महादलित टोले में में नुक्कड़ नाटक के उपरांत 40 व्यक्तियों 40 ने टीका लिया और दूसरे लोगों को भी लेने के लिए कहा।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
बिहार राज्य के जमुई जिले से मोबाइल वाणी संवाददाता सोनी कुमारी ने जानकारी दी कि कोरोना वायरस से मृत स्व टिंकू कुमार ग्राम हुसैनाबाद अंचल अरियरी के आश्रित पत्नी काजल कुमारी को जिला प्रशासन शेखपुरा द्वारा प्रदत्त राहत राशि चार लाख का चेक प्रदान किया गया। शुक्रवार को अंचल कार्यालय अरियरी में अंचल अधिकारी द्वारा मृतक के आश्रित विधवा को चार लाख रुपए का चेक राशि प्रदान किया। इस अवसर अंचल नाजिर अजय कुमार सिंह सहित अन्य मौजूद थे।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
