बिहार के दारोगा परीक्षा में शेखपुरा जिला के होनहार युवक और युवतियों ने परीक्षा फल बाद धमाल मचा दिया।राज्य के सर्वाधिक छोटे इस जिले में अन्य बड़े जिलों के अनुपात में बड़े पैमाने पर युवाओं ने सफलता अर्जित की है । इसी कड़ी में दो और सफल युवकों का नाम रोशन किया।जिसमे एक मजदूर का पुत्र है तो दूसरा किसान का पुत्र। अरियरी प्रखंड अंतर्गत इटहरा गांव निवासी महेश्वर पासवान के पुत्र रंजीत कुमार ने दारोगा परीक्षा में सफलता अर्जित कर जिला का नाम रोशन किया। मैट्रिक की परीक्षा बगल के एकाढा गांव के हाई स्कूल से , इंटर की परीक्षा ससबहना कॉलेज से तथा स्नातक की परीक्षा एस एन सिन्हा कॉलेज वारिसलीगंज नवादा से उत्तीर्ण कर दारोगा परीक्षा की तैयारी की ।वहीं बरसा गांव के किसान पुरूषोतम सिंह के पुत्र दीपक कुमार ने भी दारोगा परीक्षा में सफलता अर्जित की।इस प्रकार अब तक नौ लोगों के सफल होने की सूचना एकत्रित हुई है।
