बिहार के मधुबनी जिले से यशवंत कुमार ने बिहार मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि OFSS Bihar Intermediate Admission 2021 : बिहार बोर्ड इंटर में दाखिला के लिए आवेदन की प्रक्रिया आज से शुरू होगी। छात्र ओएफएसएस वेबसाइट ofssbihar.in पर जाकर आज से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। मैट्रिक पास बिहार बोर्ड के छात्र अभी से आवेदन कर पाएंगे। बोर्ड द्वारा लिंक डाल दिया गया है। छात्रों को आवेदन करने का मौका 28 जून तक मिलेगा। सीबीएसई और आईसीएसई के दसवीं बोर्ड रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र फार्म भरेंगे। ऑनलाइन आवेदन पूरी होने के बाद ही मेरिट लिस्ट के आधार पर प्रथम चयन सूची जारी की जायेगी। आवेदन शुल्क 350 रुपये देने होंगे। इस बार 50 रुपये बढ़ाये गये हैं। आवेदन शुल्क 350/- रुपये जमा किये बिना आवेदन स्वीकृत नहीं माना जायेगा। यह अनिवार्य है कि आवेदन के साथ आवेदन शुल्क भी जमा किया जाए।
