प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने 'मन की बात' कार्यक्रम में एकबार फिर देशवासियों से जल्द से जल्द वैक्सीन लगवाने की अपील की। आपको बता दें कि कोरोना की संभावित तीसरी लहर के खतरे के बीच देश में अभी भी लोगों के अंदर वैक्सीन को लेकर संशय है। ऐसे में पीएम मोदी ने कहा है कि वैक्सीन नहीं लगवाना खतरनाक साबित हो सकता है। अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने कहा कि मैंने और मेरी मां ने वैक्सीन लगवा ली है, जो कि 100 साल की हैं, इसलिए आप भी जल्द से जल्द वैक्सीन लगवा लीजिए।पीएम मोदी ने अपने संबोधन के दौरान मध्य प्रदेश के एक ग्रामीण राजेश हिरावे से भी फोन पर बात की।राजेश ने बताया कि वॉट्सऐप पर आए मैसेज के डर से उन्होंने वैक्सीन नहीं लगवाई है। तभी इस दौरान पीएम मोदी ने अपनी मां का अनुभव बताया और कहा कि उन्होंने बिना किसी डर के वैक्सीन लगवाई है। पीएम मोदी ने इस दौरान ग्रामीणों के मन से वैक्सीन के प्रति जो डर है उसे दूर करने की कोशिश की। पीएम मोदी ने कहा कि हमारे वैज्ञानिकों ने साल भर, रात-दिन इस वैक्सीन को लेकर काम किया है, इसलिए हमें विज्ञान पर भरोसा करना चाहिए, वैज्ञानिकों पर भरोसा करना चाहिए और वैक्सीन के प्रति झूठ फैलाने वालों पर भरोसा नहीं करके वैक्सीन लगवानी चाहिए। पीएम मोदी ने यह भी कहा कि हमारे देश में ऐसे भी गांव हैं जहां 100% हो चुका है टीकाकरण
Transcript Unavailable.
रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मन की बात कार्यक्रम पूरे जिले के हर बूथ पर कार्यक्रम चलाया गया। जिसके तहत बरबीघा नगर परिषद वार्ड 13 रामपुर सिराय में भाजपा समर्थक गुरुचरण कुमार के बैठक खाना पर यह कार्यक्रम किया गया। जिसमें भाजपा कार्यकर्ताओं सहित आमजन मानस में भाग लिया। जिसमे सम्बोधन में प्रधानमंत्री मोदी ने कोरोना के बारे में विस्तृत जानकारी दिया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
Transcript Unavailable.
बिहार के रोहतास ज़िले के चेनारी प्रखंड के मल्हीपुर गाँव से सचिन कुमार ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि उनके गाँव की सड़क की स्थिति बहुत बुरी है। इससे दुर्घटना की सम्भावना रहती है। सरकार का इसपर कोई ध्यान नहीं है
बिहार सरकार के द्वारा राज्य के कई जिला परिवहन पदाधिकारी ( डीटीओ ) का तबादला कर दिया गया है। शनिवार की शाम सरकार द्वारा जारी किए गए अधिसूचना के मुताबिक शेखपुरा जिला के जिला परिवहन पदाधिकारी शशि शेखरम का नाम सूची में शामिल है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
अंतरराष्ट्रीय मद्य निषेध दिवस के अवसर पर जिला में शनिवार को कार्यक्रमों की धूम मची रही। रेल पुलिस द्वारा शेखपुरा रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के बीच मद्य निषेध को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत पोस्टर बैनर और नारों के सहारे लोगों को शराब सहित अन्य मादक पदार्थों से दूर रहने की अपील की गई ।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
Transcript Unavailable.
मल्हीपुर गाँव वार्ड संख्या 8 में नहीं मिल रहा है हर घर में नल-जल योजना का लाभ।लोगों ने बताया की बाकी सभी वार्ड में पानी समय से दिया जाता है। लेकिन हमारे वार्ड में पिछले 2 महीनो से पानी की सप्लाई नहीं हो रही है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
लगातार बारिश होने के कारण नहर पर नायकपुर से लेकर मल्हीपुर तक रोड बनाया गया है। वह बीच में टूट गया है। जिसके कारण सभी लोगों को आने-जाने में बहुत समस्याओं को सामना करना पड़ रहा है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
