Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

बिहार राज्य से यशवंत कुमार ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि मौसम विभाग ने बिहार में एक साथ 12 जिलों के लिए अगले 4 घंटे तक के लिए अलर्ट जारी किया है. इस दौरान भारी भारी वज्रपात के साथ मध्यम से भारी बारिश होने के आसार व्यक्त किए हैं. चेतावनी जारी करने के साथ आपदा विभाग और मौसम विभाग ने लोगों से सतर्कता बरतने की भी अपील करते हुए कहा है कि पटना, जहानाबाद, लखीसराय, भागलपुर, मुंगेर, बेगूसराय, खगड़िया, नालन्दा, नवादा, शेखपुरा, कैमूर और रोहतास में शाम 4 बजे तक भारी वज्रपात के साथ बारिश की संभावना बनी है. ऐसे में लोग खुले स्थानों और पेड़ के नीचे शरण नहीं लें. रोहतास जिले के चेनारी सासाराम कोचस दिनारा इत्यादि प्रखंडों के लोगों से मौसम विभाग ने अपील करता है कि लोग अपने घरों से बाहर ना निकले आने वाले कुछ घंटों के लिए! इसके साथ ही लखीसराय जिला के लखीसराय सदर, बड़हिया, पिपरिया, हलसी, चानन, रामगढ़ चैक, सूर्यगढ़ा प्रखंड और शेखपुरा जिला के शेखपुरा, घाटकुसुम्भा, चेवाड़ा, बरबीघा, शेखोपुर सराय, अरियरी प्रखंड में अलर्ट जारी किया गया है. इन सभी 12 जिलों के प्रखंडों में बारिश का रौद्र रूप देखने को मिल सकता है

बिहार राज्य से यशवंत कुमार ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार सुबह 11 बजे अपने रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के जरिए देश को संबोधित करेंगे। यह उनका 78वां संबोधन होगा। इस दौरान वह देश में बढ़ते कोरोना के मामले और तेजी से चल रहे टीकाकरण की स्थिति को लेकर चर्चा कर सकते हैं।ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी ख़बर..

बिहार राज्य से यशवंत कुमार ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि भारतीय दवा कंपनी जायडस कैडिला की ओर से विकसित नया कोरोना टीका जल्द ही देश में 12-18 साल तक की उम्र के बच्चों के लिए उपलब्ध होगा। केंद्र सरकार ने शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट में दाखिल एक हलफनामे में यह बात कही है। देश में अभी तक कोरोना वैक्सीन के लिए न्यूनतम उम्र 18 वर्ष है। देश में 32 करोड़ से अधिक डोज लगाए जा चुके हैं।ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी ख़बर...

चेनारी प्रखंड के बीरनगर गाँव में आज महावीर जी के मंदिर पर वज्रपात गिरने से ध्वस्त हो गया।

मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे में भारी बारिश वज्रपात गिरने की चेतावनी दी है। प्रदेश के कई जगहों पर भारी बारिश वज्रपात गिरने की संभावना हैं। लोगों से सावधानी बरतने की अपील की गई है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

संयुक्त किसान मोर्चा के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर अखिल भारतीय किसान महासभा द्वारा कृषि बचाओ लोकतंत्र बचाओ दिवस मनाया गया। यह कार्यक्रम अरियरी प्रखंड के वृंदावन चौक पर मनाया गया। कार्यकर्ताओं ने किसान विरोधी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला भी जलाया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।