बिहार राज्य से यशवंत कुमार ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि भारतीय दवा कंपनी जायडस कैडिला की ओर से विकसित नया कोरोना टीका जल्द ही देश में 12-18 साल तक की उम्र के बच्चों के लिए उपलब्ध होगा। केंद्र सरकार ने शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट में दाखिल एक हलफनामे में यह बात कही है। देश में अभी तक कोरोना वैक्सीन के लिए न्यूनतम उम्र 18 वर्ष है। देश में 32 करोड़ से अधिक डोज लगाए जा चुके हैं।ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी ख़बर...
