Transcript Unavailable.

चेनारी थाना क्षेत्र के गजराढ गांव के समीप गुरुवार की शाम एक शिफ्ट डिजायर कार असंतुलित होकर खेत में पलट गयी। जिसमें खेत में कृषि कार्य कर रहे गजराढ गांव निवासी जोखन राम का 50 वर्षीय पुत्र शंभू राम गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसकी मौत इलाज के दौरान हो गई। जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में कार पर सवार कुदरा थाना क्षेत्र के लालापुर गांव निवासी रविंद्र कुमार का 21 वर्षीय पुत्र मनीष कुमार, सोनहन थाना क्षेत्र के बिलारी गांव निवासी सुरेंद्र सिंह का 45 वर्षीय पुत्र चंदन सिंह और कुदरा बाजार निवासी रवि कुमार यादव शामिल हैं। जिनका इलाज चेनारी पीएचसी में चल रहा है। घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने चेनारी कुदरा पथ पर गजराढ गांव के समीप सड़क जामकर कर हंगामा किया। आसपास के ग्रामीणों ने चेनारी बाजार लौट रहे स्वास्थ्य विभाग की गाड़ी को क्षतिग्रस्त कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार चेनारी से कुदरा की ओर जा रहे स्विफ्ट डिजायर गाड़ी केजबिल लगे ट्रैक्टर के साइड लेते समय अनियंत्रित होकर खेत में पलट गयी। उसके बाद खेत में काम कर रहे मजदूर शंभू राम को कुचल दिया। जिसकी मौत इलाज के क्रम में हो गई। ग्रामीणों के अनुसार कार की स्पीड काफी अधिक थी। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने कार पर बैठे लोगों को के साथ मारपीट करने का प्रयास किया। उसी समय मौके पर पुलिस ने पहुंचकर भीड़ को नियंत्रित किया तथा सभी घायलों को समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चेनारी में इलाज हेतु भेजा। थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने बताया कि स्विफ्ट डिजायर गाड़ी को जब्त कर ली गई है। घायल के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.